बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी आस्था, गंगाजल लेकर देवघर के लिए रवाना हो रहे कांवरिये

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:सावन माह की शुरुआत में अभी कुछ दिन शेष हैं, लेकिन भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में आस्था का माहौल अभी से चरम पर पहुंच गया है। बांग्ला सावन शुरू होते ही विश्व प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम और उत्तरवाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है।

सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर इन दिनों “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पश्चिम बंगाल और असम से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए अपनी पदयात्रा शुरू कर रहे हैं। श्रद्धालु करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक करेंगे। मान्यता है कि सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से भरा गया जल सीधे देवघर में बाबा बैद्यनाथ को अर्पित करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।
हालांकि हिंदी पंचांग के अनुसार सावन माह की शुरुआत अभी नहीं हुई है, लेकिन बांग्ला सावन प्रारंभ होने के कारण कांवरियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन भी सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
श्रावणी मेला के मद्देनज़र प्रशासन और विभिन्न विभागों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article