पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर पटना में कड़ी सुरक्षा, पटना जंक्शन पर हाई अलर्ट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और पटना में होने वाले भव्य रोड शो को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशन पटना जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।रेल एसपी के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में यात्रियों की गहन तलाशी ली जा रही है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति और उनके सामान की सघन जांच की जा रही है।

यात्रियों की गरिमा को ध्यान में रखते हुए मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है ताकि सुरक्षा के साथ-साथ उनका सम्मान भी बना रहे।सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए डॉग स्क्वायड की टीम भी तैनात की गई है। रेल एसपी ने जानकारी दी कि पीएम मोदी की यात्रा को देखते हुए पटना जंक्शन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्टेशन परिसर ही नहीं, ट्रेनों के भीतर भी जाकर सुरक्षा जांच की जा रही है।प्रशासन की यह सख्ती यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रधानमंत्री की यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article