RJD प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न ,अशोक कुमार राकेश पुनः चुने गए राजद प्रखंड अध्यक्ष

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर| नाथनगर प्रखंड अंतर्गत RJD प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से अशोक कुमार राकेश को एक बार फिर प्रखंड अध्यक्ष के पद के लिए चुना गया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई थी। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से अशोक कुमार राकेश को पुनः प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया इस अवसर पर संगठन के जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारी एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यकर्ताओं ने कहा कि अशोक कुमार राकेश a के नेतृत्व और कार्यशैली से सभी संतुष्ट हैं उन्होंने बताया कि अशोक कुमार राकेश ने अपने पहले कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया, जिसके चलते उन्हें दोबारा अध्यक्ष पद के लिए चुना गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रानी देवी ने भी अशोक कुमार राकेश के पुनः चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हम सभी कार्यकर्ता उनके कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट हैं सर्वसम्मति से उन्हें फिर से अध्यक्ष चुना गया है अपने चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक कुमार राकेश ने कहा, “कार्यकर्ताओं ने मेरे कार्यों को देखते हुए मुझ पर दोबारा भरोसा जताया है मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हम नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में राजद को और अधिक मजबूत करेंगे वर्तमान में भी नाथनगर विधानसभा सीट राजद के पास सुरक्षित है और हम पूरी कोशिश करेंगे कि आगे भी यह सीट राजद के पास बनी रहे. इस अवसर पर राजद के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित थे और उन्होंने राकेश यादव के पुनः अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article