शौचालय के टंकी में मिला रिटायर्ड फौजी का शव,पुलिस मामले की जांच में जुटी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर कासिम बाजार थानान्तर्गत चूआबाग हनुमान मंदिर आईटीआई कॉलेज के समीप सेवानिवृत फौजी 68 वर्षीय सुरेन्द्र प्रसाद राय का शव उनके घर स्थित शौचालय के टंकी से पुलिस ने शव को बरामद किया । शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तक इस संबंध में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि मृतक का बड़ा पुत्र पंकज कुमार जो आर्मी जवान है, मंगलवार की अपराह्न थाना आकर बताया कि उसके छोटे भाई अमरजीत ने पिता की हत्या कर शव को छिपा दिया है।

सूचना के पश्चात पुलिस मौके पर पहुंच कर खोजबीन आरंभ की। इस दरम्यान मृतक के घर स्थित शौचालय के टंकी से रिटायर्ड फौजी का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। बताया जाता है कि रिटायर्ड फौजी सुरेन्द्र प्रसाद राय और उसके छोटे पुत्र अमरजीत के बीच सम्पत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। कासिम बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस फिलहाल छानबीन में जुटी है। फिलहाल इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस संबंध में लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article