जीरो माइल के पास XUV से कई कार्टून शराब के साथ बरारी थाना पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के जीरो माइल क्षेत्र के बरारी थाना अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए बरारी थाना पुलिस और 112 की टीम ने संयुक्त रूप से शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में गश्त शुरू की सूचना मिली थी कि बेगूसराय निवासी एक युवक पश्चिम बंगाल से शराब लेकर XUV गाड़ी से बेगूसराय की ओर जा रहा है जैसे ही पुलिस टीम जीरो माइल के पास पहुंची, एक संदिग्ध XUV गाड़ी को आते देखा गया।

पुलिस को देखते ही वाहन चालक तेजी से भागने लगा शक होने पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया और थोड़ी ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में शराब के कई कार्टून बरामद किए गए पूछताछ के बाद युवक की पहचान बेगूसराय निवासी के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह शराब पश्चिम बंगाल से लाई गई थी और बिहार में सप्लाई की जानी थी बरारी थाना प्रभारी ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है पुलिस इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article