BIG BREAKING- सुबह-सुबह जमीनी विवाद में खेली गई खू/नी खेल दो सगे भाइयों को मारी गो/ली एक की मौ/त

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में गुरूवार की रात हथियारबंद बंद आरोपितों ने खेत जोतने संबंधी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को गोली मार दी।जिसमें बड़े भाई की मौत हो गई। जबकि, दूसरा मझला भाई घायल हो गया। मृतक 42 वर्षीय श्रीभगवान सिंह भेड़री गांव निवासी हरि किशोर सिंह के पुत्र थे। दोनों भाई पेशे से किसान हैं।पुलिस को घटनास्थल से चार खोखा मिला है।

इस दौरान एसपी राज ने देर रात घटनास्थल पर पहुंच पूरे मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद में घटना घटित हुई है। अपने ही पट्टीदारों से विवाद चल रहा है।बताया जा रहा है कि पूर्व में विवाद के कारण जमीन पर निषेधाज्ञा भी लगा था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।जानकारी के अनुसार भेड़री गांव निवासी हरि नारायण सिंह एवं लल्लू यादव के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चला आ रहा है।

इस बीच गुरूवार की रात जब दोनों भाई खेत जोतवा रहे थे, तभी विवाद ने तूल पकड़ लिया। दूसरे पक्ष के लोग विरोध करने लगे।इस दौरान हथियार बंद अराजकतत्वों ने बड़े और मझले भाइयों को गोलियों से भून दिया। जिसमें बड़े भाई की मौत हो गई। जबकि,मझला भाई घायल हो गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इधर, मृतक के पिता हरि किशोर सिंह ने बताया कि वे तीन भाई है और 22 बीघा जमीन है। बंटवारे के बाद उनके हिस्से में सात बिगहा जमीन आया था। जिसमें से उन्होंने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण 22 कट्ठा जमीन गांव के ही एक व्यक्ति से बेच दिया था।

लेकिन, लल्लू सिंह के द्वारा उनके शेष जमीन व उनके दोनों भाइयों के हिस्से की जमीन को 20 दिन पूर्व जबरन कम दाम पर खरीद लिया गया था। गुरुवार को जब उनके दोनों पुत्र अपने खेत को जोतने गए थे, तभी लल्लू सिंह वहां आ धमके और खेत जोतने से मना करने लगा।इस बात को लेकर उनके बीच नोंकझोंक हुई। जिसके बाद लल्लू सिंह ने दोनों भाइयों को गोली मार दी गई।

जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया गया।इस दौरान चिकित्सक ने श्रीभगवान सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मझले भाई ददन सिंह का इलाज कराया जा रहा है। मृतक के परिवार में पत्नी रीता देवी व तीन पुत्र रामबाबू, जीतन एवं नीतीश हैं। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article