BIG BREAKING- 10 साल से पुलिस के लिए सर दर्द बने एक लाख इनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस ने इस तरह पकड़ा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- नालंदा पुलिस के लिए 10 साल से सिर दर्द बन चुके एक लाख के कुख्यात बदमाश नीतीश यादव उर्फ नेता यादव को पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया है । हाल के दिनों में सिलाव बाजार में अपने गुर्गों से रंगदारी की वसूली करवा रहा था। उसके ऊपर करीब 10 मामले में 6 हत्या के मामले दर्ज हैं।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

16 साल की उम्र में किसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था । पिछले 10 सालों में महज एक बार यह 2013 में पुलिस के हत्थे चढ़ा था इसके बाद से यह फरार चल रहा था। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नीतीश यादव छबीलापुर थाना इलाके में छिपे हुए हैं इसी सूचना पर घेराबंदी कर इसे गिरफ्तार किया गया है ।

 

 

यह पिछले एक दशक से राजगीर अनुमंडल क्षेत्र में हत्या रंगदारी एवं संगठित अपराध में काफी सक्रिय था । सिलाव और भुई बाजार में व्यापारियों से लगातार रंगदारी की मांग इसके द्वारा की जा रही थी । इसकी गिरफ्तारी से नालंदा पुलिस को थोड़ी राहत जरूर मिली है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article