नवगछिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है इनके पास से दो किलो से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन से साढ़े तीन करोड़ बताई जा रही है मामले की जानकारी देते हुए नवगछिया एसपी सुश्री प्रेरणा कुमार ने बताई कि 18 अगस्त को बिहपुर थाना की पुलिस टीम ने एक्सयूवी 300 वाहन को रोककर जांच की तलाशी के दौरान वाहन से 2098.41 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन और एक एक्सयूवी 300 कार बरामद की गई.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गिरफ्तार तस्करों में गौतम राय, संजना राय और एक अन्य महिला शामिल है पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ब्राउन शुगर मणिपुर से लाकर नवगछिया होते हुए अन्य जगहों पर सप्लाई की जाती थी.पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश जारी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article