हिमाचल प्रदेश से STF और नवगछिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया पुलिस और एसटीएफ (STF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है नवगछिया पुलिस जिला के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी नवीन यादव को हिमाचल प्रदेश के शिमला से गिरफ्तार कर लिया गया है यह गिरफ्तारी STF और नवगछिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में संभव हो सकी प्रेस वार्ता में नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि नवीन यादव गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव का निवासी है और बीते पांच वर्षों से फरार चल रहा था उस पर हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे कुल 13 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं.

वह शिमला में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था और पुलिस की निगाहों से बचने की लगातार कोशिश कर रहा था नवीन यादव पर अप्रैल 2020 में हुए राजधर यादव हत्याकांड का भी आरोप है इस जघन्य वारदात में उसकी पत्नी रिंकी देवी के बयान पर गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी इस मामले में नवीन यादव के भाई कुख्यात अपराधी छोटू यादव और पिता रामरत्ती यादव को नवगछिया न्यायालय से सजा मिल चुकी है, जबकि नवीन यादव फरार चल रहा था एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा, “यह अपराधी नवगछिया जिला के लिए एक चुनौती बन चुका था। इसे STF की मदद से दबोच लिया गया है इसके विरुद्ध कई थानों में हत्या और डकैती की प्राथमिकी दर्ज है और यह लंबे समय से पुलिस की नजर से बचता आ रहा था गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इससे कई लंबित मामलों के खुलासे में मदद मिलेगी और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को भी मिलेगा बल.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article