Bihar Board Inter Exam 2026: पहले दिन जिन छात्रों की छूटी परीक्षा, उनके लिए राहत की खबर,मिलेगा दोबारा मौका

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों की परीक्षा किसी कारणवश छूट गई है या जिन्हें परीक्षा के दौरान निष्कासित किया गया है, वे अप्रैल माह में आयोजित होने वाली विशेष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो चुकी है। परीक्षा के पहले ही दिन राज्य के कई परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था की स्थिति देखने को मिली। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र पर तय समय से देर से पहुंचे, जिस वजह से वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।

बोर्ड के निर्देशों के अनुसार परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही सभी केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए थे। इसके बाद पहुंचे छात्रों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। कई केंद्रों पर इसे लेकर छात्रों ने हंगामा किया और कुछ स्थानों पर छात्र दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश करते नजर आए। इस दौरान कुछ छात्र घायल भी हो गए।

हालांकि, बिहार बोर्ड ने ऐसे छात्रों से घबराने की जरूरत न होने की अपील की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों की परीक्षा किसी कारणवश छूट गई है या जिन्हें परीक्षा के दौरान निष्कासित किया गया है, वे अप्रैल माह में आयोजित होने वाली विशेष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इन छात्रों का परीक्षा परिणाम मई महीने में जारी किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे अपनी शेष परीक्षाओं के लिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। जिन विषयों की परीक्षा छूट गई है, उनका आयोजन अप्रैल में किया जाएगा।

वहीं, परीक्षा के पहले दिन राज्यभर में कुल 26 छात्र-छात्राओं को कदाचार के आरोप में इंटर परीक्षा से निष्कासित किया गया। शेखपुरा जिले में एक छात्र को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उसे निष्कासित कर दिया गया। राजधानी पटना में पहले दिन किसी भी छात्र के निष्कासन का मामला सामने नहीं आया।

कुल मिलाकर, बिहार बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा छूटने से छात्र घबराएं नहीं, अप्रैल में विशेष परीक्षा होगी और मई में परिणाम जारी किए जाएंगे, इसलिए बाकी परीक्षाओं के लिए समय से केंद्र पहुंचना बेहद जरूरी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article