बाइक-ऑटो की टक्कर, छह घायल; दो की हालत नाजुक ऑटो पलटने से महिला दब गई, स्थानीय लोगों ने बचाया

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया के खरीक प्रखंड के सामने एनएच-80 पर बाइक और सीएनजी ऑटो की टक्कर में छह लोग घायल हो गए हादसे में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है सभी घायलों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया प्रत्यक्षदर्शियों राहुल के अनुसार, खगड़िया की ओर से आ रहे बाइक सवार ने ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान बाइक ऑटो से टकरा गई टक्कर के बाद तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया ऑटो पलटने के दौरान उसने सवार महिला ललिता देवी नीचे दब गईं मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया हादसे के वक्त ऑटो पर सवार कुल छह लोग थे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


घायल राजकुमार सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी ललिता देवी को लेकर इलाज के लिए भागलपुर आ रहे थे तभी सामने से आ रहे बाइक पर सवार दो युवकों ने ओवरटेक करने की कोशिश की और ऑटो में टक्कर मार दी इससे ऑटो पलट गया और पत्नी उसमें दब गईं लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया घायलों में ललिता देवी, राजकुमार सिंह, बाइक सवार झींगो मंडल के पुत्र राजकुमार समेत छह लोग शामिल हैं। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक और ऑटो को जब्त कर लिया है हालांकि खरीक थानेदार नरेश कुमार ने बताया कि वे सुबह गवाही देने के लिए कटिहार गए थे, इसलिए घटना की जानकारी नहीं है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article