NEWS PR डेस्क: पटना, 29 जुलाई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने छात्रों को 14 अगस्त तक अपने रजिस्ट्रेशन कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक मिलान करने और किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित विद्यालय या कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन सुधार कराने का निर्देश दिया है।
जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार, मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा 2027 के सभी परीक्षार्थी समिति की आधिकारिक वेबसाइट से अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह दस्तावेज अंतिम रजिस्ट्रेशन से पहले त्रुटियों को सुधारने का महत्वपूर्ण अवसर है।
विद्यार्थियों को अपने नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, जन्मतिथि, फोटो, जाति, आधार संख्या, धर्म, राष्ट्रीयता, जेंडर, संकाय तथा विषय सहित सभी विवरणों की बारीकी से जांच करनी चाहिए। हालांकि, डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं रहेगा, लेकिन परीक्षार्थी से जुड़ी अन्य सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रकार की गलती मिलती है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यालय या कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर उसे ठीक कराया जा सकता है। हालांकि, विद्यार्थी के नाम और माता-पिता के नाम में एक साथ संशोधन की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करने पर पंजीकरण रद्द होने की संभावना बनी रहेगी।
शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि सुधार प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोबारा डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सभी विवरणों का पुनः मिलान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन का अवसर नहीं मिलेगा, इस
