पटना में अपराधियों के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के बीच बुधवार सुबह बड़ी मुठभेड़ हुई। मसौढ़ी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में कुख्यात अपराधी अजय पासवान घायल हो गया। पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, घायल अपराधी 27 लाख रुपये की लूटकांड में शामिल था और लंबे समय से फरार चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मसौढ़ी इलाके में घेराबंदी की, जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अजय पासवान घायल हो गया।मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके साथी अजय यादव उर्फ छोटू उर्फ सरवन को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, 13 मई को पटना में सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश कर रही थी। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल कुछ बदमाश मसौढ़ी इलाके में जमा होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख अपराधी भागने लगे। इसी दौरान अजय पासवान ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अजय पासवान के पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अजय पासवान और उसके गिरोह ने दो दिन पहले मसौढ़ी के एक स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाने की साजिश रची थी। इसके लिए अपराधियों ने व्यवसायी और उसकी दुकान की रेकी भी की थी।
सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम के पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस वाहन में भी लगी है। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ है और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
कैश वैन लूटकांड के आरोपी अजय पासवान का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
27 लाख लूटकांड के आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
