एम्स दरभंगा निर्माण कार्य की डीएम ने की समीक्षा, समय सीमा में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
NEWS PR डेस्क: दरभंगा में निर्माणाधीन AIIMS Darbhanga का जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।