NEWS PR डेस्क: पटना, 13 जून। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी पटना के नेहरू पथ स्थित स्मृति संग्रहालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद ने बिहार की राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके आदर्श और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, समाज कल्याण मंत्री रेवती गुप्ता, सांसद डॉ. संजय जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद की पत्नी उर्मा देवी, विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान परिषद सदस्य रोजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जीवन कुमार तथा पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिजनों ने भी भाग लिया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि संदेशों और स्मरण-चर्चा के साथ हुआ।
