पीरपैंती अपहरण कांड में नया मोड़, जमीन विवाद के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई कहानी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर पीरपैंती थाना क्षेत्र के चर्चित कांड संख्या 229/25 में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराने वाले सुदीप कुमार सिंह और आरोपी पक्ष के बीच अब मामला केवल अपहरण का नहीं बल्कि जमीन विवाद का रूप ले चुका है इस मामले में सच्चाई की परतें खोलने खुद सिटी एसपी शुभांक मिश्रा पीरपैंती पहुंचे सिटीएसपी ने एसडीपीओ कार्यालय में सबसे पहले सूचक सुदीप सिंह से बातचीत कर बयान दर्ज किया इस दौरान एसडीपीओ-2 अर्जुन गुप्ता, केस के आईओ अविनाश राय, पहले मौके पर गए पुलिस पदाधिकारी आरएन सिंह भी उपस्थित थे एसपी ने सुदीप की मां और पत्नी से भी अलग से पूछताछ की इसके बाद सिटीएसपी मिलन सिंह के घर पहुंचे जिनपर अपहरण के आरोप हैं हालांकि मिलन घर पर नहीं मिले, तो उनकी पत्नी, बेटी और बेटे से पूछताछ की गई एसपी ने उन्हें कहा कि सभी तथ्य लिखित रूप में कार्यालय में जमा करें.


पूरे घटनाक्रम में यह बात सामने आ रही है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन का विवाद चल रहा है सुदीप सिंह का आरोप है कि मिलन सिंह और उनके परिवार वालों ने उन्हें जबरन अपने घर ले जाकर बंधक बनाया उन्होंने बताया कि घटना के समय उनकी पत्नी का कॉल आया था जिसे सुनकर उन्होंने स्थिति की जानकारी दी और उनकी पत्नी ने थाने में अपहरण की सूचना दी।वहीं दूसरी ओर मिलन सिंह की पत्नी का दावा है कि दोनों भाई थाने में जमीन विवाद सुलझाने पहुंचे थे और वहां से बातचीत कर आपसी सहमति से घर लौटे उन्होंने यह भी कहा कि बाद में पुलिस ने उनके घर पर पहुंचकर मारपीट की एसपी ने स्पष्ट किया है कि दोनों पक्षों से प्राप्त बयानों, साक्ष्यों और जमीन विवाद के पहलुओं को जांच के बाद जोड़ा जाएगा उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला असली अपहरण का है या फिर पारिवारिक विवाद को लेकर भ्रम की स्थिति बनी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article