AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शंकरपुर घाट पर गंगा में डूब रहे युवक की आपदा मित्रों ने बचाई जान

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर घाट पर बुधवार को गंगा नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूबने लगा युवक की पहचान हर्ष चौधरी के रूप में हुई है, जो ततारपुर स्थित लाल कोठी इलाके का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हर्ष बुढ़ानाथ मंदिर के पास स्थित शंकरपुर घाट पर स्नान कर रहा था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

मौके पर मौजूद आपदा मित्र मोहम्मद मुस्तकीम और बंटी ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझा और बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगा दी। दोनों ने मिलकर हर्ष को बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई थी, लेकिन आपदा मित्रों की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। लोगों ने दोनों आपदा मित्रों की जमकर सराहना की। गौरतलब है कि आपदा मित्र योजना के तहत प्रशिक्षित युवकों की तैनाती ऐसे संवेदनशील घाटों पर की जाती है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत उपलब्ध कराई जा सके।