दहेज लोभी ससुराल वालो ने 2 लाख और बाइक नहीं दिए जाने पर नव विवाहिता की हत्या!

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- चंडी थाना इलाके के मोकिमपुर गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों ने दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं देने पर विवाहिता की फंदे से लटका कर हत्या किए जाने की सनसनी खेज घटना घटी है । युवती की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। मायके वालों ने 8 आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई है मृतका सुनील कुमार की 18 वर्षीय पत्नी गौरी कुमारी है। मृतका के भाई अंकित कुमार ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुराल वालों द्वारा 2 लाख रुपए और बाइक की मांग की जाने लगी । फोन से भी कई बार इसकी मांग की गई ।

शादी में रूपए खर्च होने के कारण हाथ खाली था इसलिए हमलोगों ने रुपए देने से इंकार कर दिए । इसके बाद से उसे मारपीट और प्रताड़ित किया जाने लगा सोमवार को पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उसकी बहन की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने जा रहा है।सूचना पर जब हमलोग उसका पीछा किए तो बिंद थाना इलाके के समीप एंबुलेंस से शव ले जा रहा था । हमलोग को देखकर ससुराल के सभी लोग एंबुलेंस छोड़कर फरार हो गया । उसके बाद को घटना की जानकारी चंडी थाना की दिए । इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है मायके वालों ने आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article