भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति पर ऊर्जा विभाग की सख्ती, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 03 जून। राज्य में बढ़ती गर्मी और बिजली की बढ़ती मांग के बीच ऊर्जा विभाग ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त रुख अपनाया है। ऊर्जा विभाग के सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अजय यादव ने बुधवार को बिजली आपूर्ति की स्थिति और ट्रिपिंग की घटनाओं की समीक्षा करते हुए फील्ड अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में ऊर्जा सचिव ने कहा कि बिजली आपूर्ति से जुड़े सभी कार्य निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की ट्रिपिंग या बिजली बाधित होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को न्यूनतम असुविधा हो।

बैठक के दौरान वितरण तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अजय यादव ने अधिकारियों को डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर (डीटी), बिजली के पोल, विद्युत लाइनों और अन्य अवसंरचनाओं का नियमित निरीक्षण करने तथा समयबद्ध रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही फील्ड स्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन कर बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता बनाए रखने को कहा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

ऊर्जा सचिव ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में सभी आवश्यक संसाधनों और मानवबल की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया।

बैठक में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सहित विभाग के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में राज्यभर में बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

ऊर्जा विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी स्तरों पर निगरानी एवं आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article