दहशत फैलाने के लिए की गई गोलीबारी,पुलिस ने किया खोखा बरामद, जांच जारी

Patna Desk

भागलपुर :नाथनगर थाना क्षेत्र के गुरुकुल इंटर स्कूल के समीप दहशत फैलाने के नियत से अपराधियों ने गोली बारी की पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से खोखा बरामद किया है हालांकि पुलिस को धटना के समय सूचना नहीं मिली थी स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलने का आवाज सुनी थी.

लेकिन जब तक हमलोग घर से बाहर निकले अपराधी फरार हो चुका था जब घर से निकले तो देखें कि धर के बाहर खोखा पड़ा हुआ है इसके बाद इसकी सूचना नाथनगर पुलिस को दीवहीं पुलिस ने घटनास्थल से बरामद खोखा को जब्त कर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है डीएसपी, राकेश कुमार टू ने बताया की खोखा बरामदागी मामले में अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है अपराधियों के पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी.

Share This Article
Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now