पहली बार बिहार सरस मेला में आदर्श केन्द्रीय कारा, बेउर, पटना के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना का स्टॉल लगाया गया है

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के कार्य योजना के तहत श्री रूपेश देव, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार श्री नितिन त्रिपाठी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के नेतृत्व में पहली बार बिहार सरस मेला में आदर्श केन्द्रीय कारा, बेउर, पटना के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना का स्टॉल लगाया गया है, जो की एक अनोखी पहल है, स्टॉल का उद्घाटन श्रीमति शिल्पी सोनीराज, माननीय सदस्य सचिव, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना एवं श्री रूपेश देव, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना के द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर श्री नितिन त्रिपाठी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के पदाधिकारीगण, श्रीमति आवृती नैथानी, न्यायिक पदाधिकारी, पटना, अधीक्षक, आदर्श केन्द्रीय कारा, बेउर, पटना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के कर्मचारी, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयं सेवक एवं जेल के कर्मी मौजूद थे। बिहार सरस मेल दिनांक 12.12.2024 से 26.12.2024 तक चलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के स्टॉल लगाने का उद्देश्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के द्वारा दिये जाने वाले विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, नालसा योजना की जानकारी देना तथा इसका प्रचार एवं प्रसार करना साथ ही साथ कैदियों द्वारा निर्मित उत्पाद एवं रचनात्मक वस्तुओं का स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शन एवं विक्रय करवाना है ताकि कैदियों का मनोबल प्रबल हो सके एवं उनके कारा अवधि का सकारात्मक सदुपयोग हो सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article