भागलपुर पहुंचे गिरिराज सिंह, कहा मोदी ने जो कहा, वह कर दिखाया,कांग्रेस थेथर है…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को भागलपुर पहुंचे उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करके दिखाया है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक की प्रथा को समाप्त करना और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण ये सब केवल नारे नहीं, बल्कि संकल्प थे .

जिन्हें पूरा किया गया उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने इस अभियान के जरिए दुनिया को भारत की ताकत दिखाई है केंद्रीय मंत्री ने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार ने अब तक 27 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है और देश तेजी से विकास और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है प्रेस वार्ता के दौरान गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और उनकी लोकप्रियता इसी बात से समझी जा सकती है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article