CAT/MAT की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना: बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित स्टूडेंट्स गाइडेंस सेंटर के तहत प्रबंधन संस्थान Chandragupt Institute of Management Patna (CIMP) में CAT, MAT तथा अन्य प्रबंधन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह कोचिंग कार्यक्रम वर्ष 2026 के लिए आयोजित किया जाएगा।

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रबंधन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री नॉन-रेजिडेंशियल कोचिंग दी जाएगी। साथ ही चयनित विद्यार्थियों को मासिक छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। पटना जिले के छात्रों को प्रतिमाह 1500 रुपये तथा अन्य जिलों के छात्रों को 3000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

इस कार्यक्रम के लिए कुल 60 विद्यार्थियों का चयन लिखित प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि लगभग पांच माह की होगी, जिसमें छात्रों को CAT, MAT और अन्य प्रबंधन प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पात्रता के लिए शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए और किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष का छात्र होना आवश्यक है। साथ ही अभिभावक की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र और विस्तृत जानकारी Chandragupt Institute of Management Patna की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन की विस्तारित अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्टूडेंट्स गाइडेंस सेंटर, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, पटना में जमा किया जा सकता है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा और प्रबंधन क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article