फरार चल रहे 3 आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर: फरार चल रहे तीन आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है । तीनों आरोपियों के ऊपर कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट जारी था। जिसके बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के चैनपुर थाने के पुलिस ने की है।

चैनपुर पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के लखमनपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान कई दिनों से फरार चल रहे तीन आरोपी लखमनपुर गांव निवासी जमुना बिंद, राकेश बिंद व गोरख बिंद को गिरफ्तार का थाना ले जाया गया जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कागजी कार्रवाई किया। कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों का मेडिकल जांच कराया। मेडिकल जांच करने के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article