पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे, मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा। उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खास बात यह है कि निशांत कुमार के इस दौरे को उनके पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, निशांत कुमार 23 नवंबर को वाल्मीकिनगर स्थित महावना रिसोर्ट एवं कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘प्रेरणा मुक्त भारत’ राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर हेलीकॉप्टर से वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होंगे। उनका दौरा निर्धारित समय के अनुसार रहेगा। दोपहर करीब एक बजे वे हेलीकॉप्टर से वापस पटना लौट जाएंगे।
निशांत कुमार का यह दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा। ऐसे में पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से उनके राजनीतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों की शुरुआत पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।
वहीं, बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक सफर और उनकी विरासत को लेकर भी लगातार चर्चा होती रही है। ऐसे में निशांत कुमार की सक्रियता को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
पश्चिम चम्पारण से मोहम्मद इम्तेयाज की रिपोर्ट ;-
