बिहार में गर्मी का कहर जारी, कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, लेकिन फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बिहार के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। खासकर पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है।

हालांकि कुछ जिलों में मौसम में थोड़ी नरमी आ सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), पटना द्वारा रविवार सुबह जारी बुलेटिन में मुंगेर, बेगूसराय, बांका और भागलपुर सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में अगले दो से तीन घंटे के भीतर गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।वहीं कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई जैसे जिलों में तीव्र गर्मी बनी रहने की संभावना है। कुछ हिस्सों, विशेष रूप से रोहतास, गया और औरंगाबाद में हल्की बारिश हो सकती है, पर यह भीषण गर्मी से राहत नहीं दिलाएगी।कहाँ कितनी गर्मी?पिछले 24 घंटों के भीतर राज्य में सर्वाधिक तापमान कुछ स्थानों पर 42 डिग्री से पार कर गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

औरंगाबाद के बारूण में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अरवल और गया के खिजरसराय में 42.3 डिग्री तक पहुंच गया। अन्य गर्म स्थानों में नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद के अन्य कस्बे शामिल रहे, जहां पारा 41.8 से 41.9 डिग्री के बीच रहा।क्या इस बार समय से पहले आएगा मानसून?मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य समय से पहले 27 मई तक केरल तट पर पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून की शुरुआत 1 जून से होती है। यदि यह अनुमान सटीक बैठता है, तो यह 2009 के बाद पहली बार होगा जब मानसून तय समय से पहले भारत पहुंचेगा।राज्यभर में तापमान में फिलहाल गिरावट की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में लोगों को अभी कुछ और दिन तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article