गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान: नेपाल सीमा से सीमांचल में अब घुसपैठियों की खैर नहीं चलाया जायेगा विशेष अभियान

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : अमित शाह ने बिहार के अररिया जिले के लेटी में केंद्रीय सशस्त्र बल SSB की 52वीं बटालियन के BOP भवन का उद्घाटन किया और सीमा सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीमांचल से अवैध घुसपैठियों को हटाना केवल चुनावी वादा नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी सरकार का दृढ़ संकल्प है। उन्होंने खुली सीमा को बड़ी चुनौती बताया और अवैध अतिक्रमण हटाने, सख्त कार्रवाई करने और सीमांचल में विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की।

अमित शाह का सीमांचल दौरा: SSB बटालियन का उद्घाटन, घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई और सीमा सुरक्षा पर जोर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं। बुधवार को बिहार पहुंचे शाह सीमांचल के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। गुरुवार को वे नेपाल सीमा से सटे लेटी पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र बल (SSB) की 52वीं बटालियन के बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) भवन का उद्घाटन किया और सीमा सुरक्षा से जुड़ी कई परियोजनाओं की समीक्षा की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

शाह ने कहा कि सीमांचल से घुसपैठियों को हटाना केवल चुनावी वादा नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी सरकार का दृढ़ संकल्प है। उन्होंने अभियान की जल्द शुरुआत करने का ऐलान किया।

खुली सीमा चुनौती

गृह मंत्री ने खुली सीमा को सबसे बड़ी चुनौती बताया और कहा कि नेपाल सीमा जैसी खुली सीमाओं की निगरानी जटिल होती है। उन्होंने बहुस्तरीय सुरक्षा, मजबूत सूचना तंत्र और स्थानीय लोगों के साथ संवाद को आवश्यक बताया। एसएसबी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सीमा सुरक्षा, अवैध तस्करी और नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए स्पष्ट SOP तैयार की जाए।

शाह ने कहा कि जवान देश की सुरक्षा के साथ-साथ संस्कृति के प्रहरी हैं। उनके कल्याण और तैनाती में सुधार के लिए लगभग 170 करोड़ रुपये की लागत से भवन और ढांचागत परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 2014 के बाद सभी केंद्रीय सशस्त्र बलों के लिए सुविधाओं के विस्तार की संवेदनशील योजना बनाई है।

भारत-नेपाल सीमा सड़क परियोजना

अमित शाह ने भारत-नेपाल सीमा सड़क परियोजना का भी जिक्र किया। इसके तहत 554 किलोमीटर लंबी बॉर्डर रोड स्वीकृत की गई है, जिसमें अधिकांश खंडों पर काम पूरा हो चुका है। इससे सीमा निगरानी क्षमता बढ़ेगी, नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा और विकास कार्य सीधे सीमा तक पहुंचेंगे।

घुसपैठियों पर कड़ा रुख

शाह ने स्पष्ट किया कि घुसपैठ राष्ट्रीय सुरक्षा, रोजगार और संसाधनों से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि सीमा से 10 किलोमीटर के भीतर सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे और घुसपैठियों को चिन्हित कर देश से बाहर किया जाएगा। इसके लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।

सीमावर्ती गांवों से संवाद और जवानों के कल्याण

गृह मंत्री ने एसएसबी जवानों से स्थानीय गांवों के लोगों से बेहतर संपर्क बनाए रखने को कहा। पड़ोसी देशों के सुरक्षा बलों के साथ समन्वय को भी आवश्यक बताया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को श्रद्धांजलि दी और जवानों के कल्याण के लिए आवास, स्वास्थ्य, छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं पर जोर दिया।

अमित शाह ने कहा कि सरकार लगातार सीमांचल के विकास, घुसपैठ रोकने और सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ समाप्त हुआ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article