- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर के सीटीएस मैदान में ठहरे बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव अपर्णा कुमारी पहुंचीं और वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन और सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जा रही है, लेकिन जरूरत है कि राहत कार्य को और तेज़ किया जाए।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
अपर्णा कुमारी ने जिला प्रशासन से अपील की कि दवा, जानवरों के चारे, रहने-खाने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं में और सुधार किया जाए ताकि किसी को भी परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और हर संभव संसाधन समय पर उपलब्ध कराए जाने चाहिए.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
