NEWS PR डेस्क ;— लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के मंत्री संजय सिंह आज वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत बहारामपुर (पुरुषोत्तमपुर) पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र में कटाव की स्थिति का मौके पर निरीक्षण कर जायजा लिया।
संजय सिंह ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र की स्थिति और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक कदम उठाने और आम लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए।
मंत्री संजय सिंह ने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जरूरत के अनुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।