पेट्रोल पंप मैनेजर से हथियार के दम पर 3.46 लाख की लूट, इलाके में सनसनी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक बड़े लूटकांड को अंजाम दिया गया, जब तीन बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप के मैनेजर से 3,46,700 रुपये लूट लिए।

घटना गोपालपुर के हरनाचक मोड़ के पास हिमांशु पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ हुई समीप हुई पीड़ित मैनेजर खगेश झा, जो हर दिन के तरह नवगछिया एनएच 31 पर स्थित हिमांशु पेट्रोल पंप का कलेक्शन लेकर मलिक के घर मनियमोर जा रहे थे,ने बताया कि जैसे ही वे हरनाचक मोड़ के पास पहुंचे, तीन युवक एक बाइकपर सवार ने उनका पीछा करना शुरू किया इसके बाद, अपराधियों ने उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया और हथियार के बल पर उनका बैग लूट लिया, जिसमें दिनभर का कलेक्शन रखा हुआ था।

बैग में कुल 3,46,700 रुपये थे घटना के बाद, खगेश झा ने पेट्रोल पंप के मालिक को सूचना दी और तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, और पुलिस की टीम गोपालपुर और नवगछिया थाना से मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है घटना के समय का अनुमान शाम करीब 7:40 बजे का है, और इस लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है नवगछिया के एसपी ने पुष्टि की है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article