पटना में घरेलू गैस के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों पर एफआईआर; एक सील

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना में डोमेस्टिक एलपीजी गैस के दुरुपयोग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाते हुए कई होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अलग-अलग अनुमंडलों में की गई जांच में तीन जगहों पर घरेलू गैस का अवैध उपयोग पकड़ा गया, जबकि एक मामले में सिलिंडर जमाखोरी का भी खुलासा हुआ है।

पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र में जांच के दौरान चंपारण चूल्हा नामक प्रतिष्ठान में डोमेस्टिक गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल पाया गया। इसी तरह पटना सदर अनुमंडल के कंकड़बाग स्थित डाउन टाउन कैफे में भी घरेलू गैस के उपयोग की पुष्टि हुई। प्रशासन ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए कैफे को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं, बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में नीलम किचन नामक प्रतिष्ठान में भी डोमेस्टिक गैस का दुरुपयोग सामने आया है। इसके अलावा एक व्यक्ति के खिलाफ गैस सिलिंडर की जमाखोरी करने के आरोप में भी एफआईआर दर्ज की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि डोमेस्टिक गैस का व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस अभियान के बाद शहर के होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने सभी कारोबारियों को चेतावनी दी है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article