भागलपुर में EOU का बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी ,

Muskan Gupta

भागलपुर में आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हनुमान पथ मोहल्ले में योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के आवास पर EOU की टीम छापेमारी कर रही है !


जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है EOU की टीम एक साथ कुल पांच ठिकानों पर छापेमारी कर रही है नारद कुमार दास मुंगेर में योजना एवं विकास विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं !


फिलहाल EOU की टीम उनके आवास समेत अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों और,

संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है टीम द्वारा विभिन्न दस्तावेजों और संपत्ति से संबंधित कागजातों की पड़ताल की जा रही है !


छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम को क्या-क्या बरामद हुआ है और जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं। मामले में EOU की कार्रवाई जारी है !

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट -;

Share This Article