आंदोलनकारियों को बिहार सरकार की बड़ी राहत, 26 जुलाई शाम 6 बजे तक दर्ज मामलों में नहीं होगी कार्रवाई

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 28 जुलाई। NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्यभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच बिहार सरकार ने आंदोलनकारियों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। गृह विभाग द्वारा रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में सरकार ने स्पष्ट किया है कि 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक आंदोलन में शामिल लोगों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की दंडात्मक, प्रतिशोधात्मक अथवा प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे से पहले दर्ज की गई सभी प्राथमिकी (FIR), परिवाद एवं कारण बताओ नोटिस को वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी। इसके साथ ही, उक्त अवधि तक दर्ज मामलों में गिरफ्तार या निरुद्ध किए गए सभी व्यक्तियों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 जुलाई की शाम 6 बजे से पहले दर्ज मामलों में नामित व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी किसी प्रकार की प्रत्यक्ष या परोक्ष कार्रवाई नहीं की जाएगी। सरकार ने कहा कि यह निर्णय परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनज़र लिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सरकार के इस फैसले को आंदोलनकारियों के प्रति राहत और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों के क्रियान्वयन और परीक्षा सुधार संबंधी आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article