खड़सरा गांव मे एक बजे तक नहीं डाला गया वोट, रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर वोट का बहिष्कार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ विधानसभा के खड़सरा गांव में रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीण जनता वोट का बहिष्कार कर रही है। दोपहर 1:00 बजे तक एक भी वोट नहीं डाला गया है जनता लगातार ओवर ब्रिज की मांग कर रही है लेकिन जिले से कोई भी पदाधिकारी उनकी समस्या को सुनने के लिए अभी तक आगे नहीं आये है। जिससे मतदाताओं में काफी नाराजगी है। मतदाताओं का कहना है कि इस सरकार में आम जनता का कोई महत्व नहीं है हम लोग मतदान करते हैं सरकार बनाते हैं कोई भी नेता या पदाधिकारी हम लोगों की बातों को नहीं सुनता है।

इस संदर्भ में बार-बार पदाधिकारियों एवं नेताओं को सूचित किया गया लेकिन किसी के द्वारा इस पर पहल नहीं की गई इसलिए जब हमें कोई फायदा ही नहीं है तो वोट देने का कोई मतलब नहीं है। इसी बात को लेकर खड़सरा के मतदातावोट का बहिष्कार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक न कोई नेता न ही कोई पदाधिकारी मौके पर पहुंचा है। जो उनकी समस्या को सुन सके। वही इस संबंध मे दूरभाष पर पूछे जाने पर जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार ने बताया कि ईवीएम मशीन और हमारे कर्मी बूथ पर पहुंच चुके हैं जनता की जो भी समस्या है अभी शांतिपूर्ण तरीके से रामगढ़ विधानसभा में सभी जगह मतदान चालू है लोग शांतिपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article