आज जेल से रिहा हो रहे मोकामा विधायक अनंत सिंह, छोटे सरकार’ के भव्य स्वागत की जोरदार तैयारी

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज, 23 मार्च 2026 को जेल से रिहाई मिल जाएगी। करीब चार महीने तक जेल में रहने के बाद उनकी रिहाई को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ‘छोटे सरकार’ के नाम से चर्चित अनंत सिंह के स्वागत के लिए पटना से बख्तियारपुर तक भव्य तैयारियां की गई हैं और बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह दोपहर 2 बजे के बाद जेल से बाहर आएंगे और सीधे पटना स्थित अपने 1 मॉल रोड आवास पहुंचेंगे। रिहाई के बाद उनका कार्यक्रम पहले से तय है। अगले दिन 24 मार्च को सुबह 8 बजे वे बड़हिया के महारानी स्थान में दर्शन करने जाएंगे। इस दौरान वे बख्तियारपुर के पुराने मार्ग से गुजरेंगे और रास्ते में डुमरा में मुखिया विनीत उर्फ कारू के यहां भोजन का कार्यक्रम भी निर्धारित है।

उनकी रिहाई को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि 2025 बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की मौत के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 30 अक्टूबर 2025 को हुई घटना के बाद 1 नवंबर को पटना पुलिस ने बाढ़ के लदमा स्थित उनके आवास से उन्हें हिरासत में लिया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस मामले में Patna High Court के जस्टिस रुद्र प्रकाश मिश्रा की एकलपीठ ने सुनवाई के बाद शर्तों के साथ उन्हें जमानत दी है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि वे किसी गवाह या सूचक को प्रभावित करने या धमकाने की कोशिश करते हैं, तो उनकी जमानत तुरंत रद्द कर दी जाएगी। साथ ही हर सुनवाई में उनकी उपस्थिति अनिवार्य होगी।

मामले में उन पर दुलारचंद यादव को गोली मारने का आरोप था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लाठी से पिटाई और वाहन से कुचलना बताया गया। रिपोर्ट में कई गंभीर चोटों का भी जिक्र है। पुलिस जांच में घटनास्थल पर उनकी स्पष्ट मौजूदगी साबित नहीं हो पाई, जिसे जमानत मिलने का एक अहम आधार माना गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article