पुरानी रंजिश में हत्या: सासाराम में बदमाशों ने व्यक्ति को मारी गोली

Death just after leaving jail—an old rivalry claims another life

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सासाराम। रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगांवा गांव में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बड़की करपूरवा वार्ड नंबर 29 निवासी 45 वर्षीय दीपू साह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
क्या है मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनगांवा गांव में करीब दो वर्ष पूर्व जमीन और पैसे के विवाद को लेकर सरोज पासवान नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी। इस मामले में दीपू साह आरोपी थे और करीब छह महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे। बिहार पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजे जब दीपू साह घर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस जांच और कार्रवाई
परिजनों ने प्रिंस कुमार, राकेश कुमार, विंध्याचल कुमार, पप्पू पासवान और गुड्डू पासवान पर हत्या का आरोप लगाया है। सभी आरोपी बड़की करपूरवा गांव के निवासी बताए जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही रौशन कुमार (एसपी, रोहतास) मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
(रिपोर्ट: दिवाकर तिवारी, रोहतास)

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article