नीतीश कुमार ने बुलाई JDU की अहम बैठक, राज्यसभा जाने के फैसले पर पार्टी में बढ़ा विरोध

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार शाम पांच बजे जनता दल (यूनाइटेड) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होगी, जिसमें पार्टी के विधायक, विधान पार्षद और सांसद शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में नीतीश कुमार अपने राज्यसभा जाने के फैसले की जानकारी देंगे और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इधर, नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर उनसे राज्यसभा न जाने की अपील की है और नामांकन वापस लेने की मांग की है। विरोध जताने के दौरान जदयू कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर कालिख पोतने की घटना भी सामने आई है।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि साजिश के तहत नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जा रहा है, जबकि एनडीए को जनादेश उनके नेतृत्व में मिला है। उनका कहना है कि नीतीश कुमार को ही बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहना चाहिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जदयू कार्यकर्ताओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। परिसर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और बैरिकेडिंग भी की गई है। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और मांग करने लगे कि नीतीश कुमार राज्यसभा न जाएं और अपना नामांकन वापस लें।

हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर वहां से हटा दिया। वहीं शाम को होने वाली जदयू की बैठक पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें पार्टी के भीतर चल रही इस हलचल पर चर्चा होने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article