प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं का अमलीजामा पहनाने के लिए कैमूर जिले वासियों के तरफ से बिहार के मुख्यमंत्री का धन्यवाद

Patna Desk
Oplus_131072
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK Kaimur- जिलाधिकारी सावन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से प्रगति यात्रा के दौरान की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं एवं उनके मूर्त रूप होने से जिले के सर्वांगीण विकास का ढांचा प्रस्तुत कियाबिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं एवं उनके मूर्त रूप होने से जिले में विकास की क्या संभावना हो सकती है, उसके संबंध में जिलाधिकारी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अवगत कराया गया।

समाहरणालय के मुंडेश्वरी सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जिले की कुल 12 घोषणाएं की गई थी जिनमें पांच घोषणाओं की स्वीकृति दिनांक 25 फरवरी 2025 के कैबिनेट में दे दी गई है। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी 2025 के कैबिनेट के बैठक में कैमूर जिले के पांच योजनाओं की स्वीकृति दी गई है जिसमें स्वास्थ्य विभाग की कैमूर जिले में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण एवं जिला अस्पताल के सुदृढ़ीकरण हेतु कर 402 करोड रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसी प्रकार खेल विभाग के अंतर्गत कैमूर जिला के भगवानपुर प्रखंड में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण हेतु कल 37 करोड़ 11 लाख 15 हजार रुपए मात्र के तकनीकी अनुमोदित प्राक्कलन पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग के अंतर्गत कैमूर जिला अंतर्गत सोन कोहिरा लिंक सिंचाई योजना जिसमें 154 करोड़ 54 लाख 28 हजार रुपया सन्निहित है,कि प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति दी गई है।

इसी प्रकार जल संसाधन विभाग के अंतर्गत कैमूर जिला अंतर्गत जमानिया से कक्रेट गंगाजल उद्धव सिंचाई योजना जिसमें 528 करोड़ 44 लाख 37 हजार रुपए सन्निहित है, कि प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत कैमूर जिला अंतर्गत भूजल की अनुपलब्धता से प्रभावित अधौरा प्रखंड अंतर्गत 6 पंचायत के 35 वार्डों में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान व्यवस्था की सुदृढ़ीकरण हेतु सोन नदी के सतही जल के उपयोग एवं दुर्गावती नदी के सतही जल के उपयोग से बहू ग्रामीण जलापूर्ति योजना के निर्माण तथा 5 वर्षों तक रखरखाव एवं परिचालन हेतु योजना की स्वीकृति दी गई है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अधौरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज के निर्माण हेतु 14 करोड़,मोहनिया में बाईपास के निर्माण हेतु 11 करोड़ तथा कैमूर जिले में प्रेक्षागृह के निर्माण हेतु 25 करोड़ की राशि का अनुमोदन दिया गया है। पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए जिले के अधौरा पहाड़ स्थित पर्यटन स्थल करकटगढ़, तेल्हारकुंड, बंशीखोह एवं जगदवा नेचर सर्किट में पर्यटक सुविधाओं के विस्तार हेतु 38 करोड़ 45 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

वन विभाग द्वारा संबंधित प्रस्ताव की स्वीकृति 25 फरवरी को ही दे दी गई है। उन्होंने बताया कि कैमूर जिले के आठ प्रखंड मोहनिया, अधौरा ,चैनपुर,रामपुर, चांद ,कुदरा,भगवानपुर एवं नुआंव में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण हेतु 160 करोड़ रूपया की स्वीकृति दी गई है।इसके अतिरिक्त मोहनिया के नरोरा से सेमटिया गांव तक सड़क निर्माण हेतु 2 करोड़ 39 लाख तथा रामपुर प्रखंड के बगही हेड से रामपुर पाली होते हुए नहर की सफाई हेतु 6 करोड़ 68 लाख रुपए की प्रस्ताव का अनुमोदन दिया गया है।

उन्होंने जिले वासियों के तरफ से माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इन सभी योजनाओं के स्वीकृति से कैमूर जिले का उत्तरोत्तर विकास होगा तथा रोजगार की भी असीम संभावनाओं में वृद्धि होगी।उन्होंने बताया कि पर्यटक सुविधाओं के विस्तार से अधिक संख्या में पर्यटकों के आगमन से स्थानीय लोगों के आय में भी वृद्धि होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article