रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मेला बना मातम, ट्रेन झूला टूटने से किशोरी की मौ/त, दो घायल

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भोजपुर ज़िले के जगदीशपुर नगर स्थित ईको पार्क, संत बरहना महिला कॉलेज के खेल मैदान में सावन माह पर लगे डिज्नीलैंड मेले में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। मेले की रौनक उस समय मातम में बदल गई जब ट्रेन झूला की एक बोगी टूटकर गिर गई। इस हादसे में 14 वर्षीय नैना कुमारी की मौत हो गई, जबकि एक विवाहित महिला और एक अन्य किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गईं।मृतका नैना, वार्ड नंबर 5, खपट्टहां नट टोली निवासी मंटू नट की बेटी थी। घायल रीमा कुमारी (पुत्री शिव शंकर नट) और टिंकल कुमारी (पुत्री टिंकू नट) उसी मोहल्ले की रहने वाली हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात में नैना अपने परिवार के साथ झूले का आनंद ले रही थी, तभी तेज़ रफ़्तार से दौड़ रहा झूला अचानक टूट गया और एक बोगी नीचे आ गिरी, जिसमें बैठी तीनों सवारियां बुरी तरह घायल हो गईं।

घटना के बाद घायलों को जगदीशपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि वहां डॉक्टर और स्टाफ मौजूद नहीं थे, जिससे इलाज में देरी हुई और नैना ने दम तोड़ दिया। पिता मंटू नट ने आक्रोश जताते हुए कहा कि समय पर चिकित्सा मिलती तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी।हादसे के बाद मेला संचालक और स्टाफ मौके से फरार हो गए। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर व एएनएम के साथ बदसलूकी भी हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई और मामले की जांच शुरू कर दी।नैना अपने दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने दोषियों पर सख़्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर हुई यह त्रासदी सभी को झकझोर गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article