- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर देवघर से भागलपुर ले जाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप को सनहोला मोड़ स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर पकड़ा गया। गुप्त सूचना के आधार पर टाउन थाना क्षेत्र की गश्ती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन को रोका।
जांच में वाहन से 10 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें कुल 612 बोतल (216 लीटर) शराब थी।वाहन के मालिक और चालक की पहचान मनोज कुमार अग्रवाल, पिता दामोदर अग्रवाल, निवासी ग्राम देवघर, थाना टाउन थाना, देवघर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान मनोज कुमार अग्रवाल ने स्वीकार किया कि वह पहली बार शराब की खेप ला रहा था।पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
