गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंजा पटना, शकील मलिक की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
1
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव बढ़ता जा रहा है. नया मामला बेहद चिंताजनक है, जहां दिन के उजाले में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पीरबहोर थाना क्षेत्र के कुतुबुद्दीन लेन के पास अपराधियों द्वारा एक के बाद एक पांच गोलियां चलाकर पटना जंक्शन के समीप एक भोजनालय के मालिक शकील मलिक उर्फ शकील अहमद की हत्या कर दी गई।

सूत्रों की माने तो यह घटना उस समय हुई जब वह अपने नए घर को देखने आए थे।हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल से पांच खोखे बरामद हुए हैं, और पीरबहोर थाना की पुलिस घटना की गहन पड़ताल कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article