बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, आम लोगों को लगा बड़ा झटका

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार सुबह से एक बार फिर इजाफा कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं और परिवहन व्यवस्था पर सीधे असर पड़ने की संभावना है। पेट्रोल की कीमत अब 105.35 रुपये से बढ़कर 110.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है, यानी 5 रुपये का इजाफा। वहीं, डीजल 91.58 रुपये से बढ़कर 94.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है, इसमें 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

डीजल की महंगाई से माल ढुलाई और परिवहन लागत बढ़ने की आशंका है, जिससे फल-सब्जी, अनाज और अन्य रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह बढ़ोतरी सबसे ज्यादा मध्यम वर्ग और रोजाना वाहन चलाने वाले लोगों को प्रभावित करेगी। ऑटो, बस और ट्रक चालकों की बढ़ी हुई लागत का असर यात्री किराया और माल ढुलाई दरों पर भी पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और कर संरचना में बदलाव इस वृद्धि के मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और बदलाव होने की संभावना भी बनी हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article