प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान दौरे पर, भागलपुर को मिलेगा 385 करोड़ की सीवरेज परियोजना का तोहफा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार के सिवान जिले का दौरा करने वाले हैं इस दौरान वह राज्य के विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इन्हीं परियोजनाओं में भागलपुर को भी एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है प्रधानमंत्री मोदी भागलपुर में 385 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सीवरेज प्लांट का उद्घाटन करेंगे।

यह सीवरेज प्लांट भैरवा तालाब के सामने बनाया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य वर्ष 2021 में शुरू हुआ था परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए 24 घंटे युद्ध स्तर पर काम चल रहा है ताकि उद्घाटन के दिन तक सभी तैयारियां पूरी हो जाएं परियोजना प्रबंधक विपुल मिश्रा के अनुसार अधिकतर काम पूरे हो चुके हैं और जो थोड़े बहुत कार्य बाकी हैं।

उन्हें भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।इस प्लांट के चालू होने के बाद भागलपुर के लोगों को लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी और सीवरेज की समस्याओं से निजात मिलेगी साथ ही जल आपूर्ति व्यवस्था में भी सुधार आएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article