शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिस ने खोला मोर्चा,ट्रक से 3200 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नए साल के पूर्व नालंदा पुलिस शराब माफियाओं के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।इसी कड़ी में चेरो ओपी के पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रक वाहन पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि चेरो ओपी को सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक पर धान की भूसी में छिपाकार शराब लोड कर झारखंड राज्य के हजारीबाग से वैशाली जिले के महुआ की ओर ले जाया जा रहा है।

वरीय पदाधिकारी को सूचना से अवगत कराते हुए चेरो ओपी अध्यक्ष विकेश कुमार के नेतृत्व में गश्ती दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन एनएच- 20 पर खरूआरा मोड़ के पास नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग लगाया गया। इसके बाद हजारीबाग की तरफ से आते हुए ट्रक को रोकने पर ड्राइवर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे घेर कर पकड़ लिया गया ।इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में ऊपर धान की भूसी के नीचे 359 कार्टून अंग्रेजी शराब था। जिनकी कुल मात्रा 3 हजार 231 लीटर है।उन्होंने बताया कि उक्त ट्रक के अलावा एक फास्ट ट्रैक कार्ड , एक जीपीएस एवं एक की पैड मोबाईल भी बरामद किया गया ।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article