सिवान में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस की रेड, जमीन कब्जा मामले में कार्रवाई तेज

जमीन कब्जा और रंगदारी मामले में फरार विधायक पर पुलिस का शिकंजा, सिवान में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सिवान – बिहार के सिवान जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे और रघुनाथपुर से विधायक ओसामा शहाब पर शिकंजा कसते हुए पुलिस की यह कार्रवाई सोमवार सुबह से जारी है।जानकारी के अनुसार, डीआईजी निलेश कुमार के नेतृत्व में नवलपुर स्थित विधायक आवास और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित पैतृक घर पर एक साथ रेड की जा रही है। इस ऑपरेशन में एसपी पूरन कुमार झा समेत मुफस्सिल और नगर थाना की पुलिस टीम शामिल है। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


जमीन पर जबरन कब्जा करने, कर्मचारियों के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि ओसामा शहाब के खिलाफ एक चिकित्सक की जमीन पर जबरन कब्जा करने, कर्मचारियों के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज है। यह केस महादेवा थाना में दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद से वे फरार बताए जा रहे हैं। डीआईजी ने बताया कि जमीन कब्जा और रंगदारी से जुड़े इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच में कई अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनमें विधायक का नाम भी शामिल है। कोर्ट से वारंट मिलने के बाद ही यह छापेमारी की जा रही है। फिलहाल कार्रवाई दो अलग-अलग ठिकानों पर चल रही है।
पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की
हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या बरामद हुआ है, इस पर पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। डीआईजी के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही इसका खुलासा किया जाएगा। अभी तक इस मामले में किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।गौरतलब है कि हाल ही में दिवंगत नेता शहाबुद्दीन की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भी पुलिस सादे लिबास में तैनात थी, लेकिन ओसामा शहाब वहां भी नजर नहीं आए थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article