डाक विभाग की नई पहल: ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा शुरू, अगले दिन डिलीवरी की गारंटी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली। डाक विभाग 17 मार्च 2026 से नई ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा की शुरुआत करने जा रहा है। इस सेवा के तहत पार्सल और दस्तावेजों की डिलीवरी अगले दिन सुनिश्चित की जाएगी। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन स्थित रंगभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

डाक विभाग के अनुसार ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा तत्काल और समयबद्ध डिलीवरी की जरूरत को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है। पहले चरण में यह सेवा देश के छह प्रमुख शहरों—दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद—में उपलब्ध होगी।

नई सेवा के तहत 24 और 48 स्पीड पोस्ट विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें समर्पित प्रोसेसिंग विंडो और प्राथमिकता वाले हवाई परिवहन के जरिए डी+1 और डी+2 डिलीवरी समय-सीमा सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरी, एसएमएस अलर्ट के साथ एंड-टू-एंड ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

डाक विभाग ने व्यावसायिक ग्राहकों के लिए बीएनपीएल सुविधा, बल्क बुकिंग के लिए निशुल्क पिकअप, एपीआई इंटीग्रेशन और केंद्रीकृत बिलिंग जैसी सेवाएं भी शामिल की हैं। यदि निर्धारित समय के भीतर डिलीवरी नहीं हो पाती है तो ग्राहकों को मनी-बैक गारंटी भी दी जाएगी।

डाक विभाग का कहना है कि इस नई पहल से इंडिया पोस्ट की प्रीमियम एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा को और मजबूती मिलेगी तथा ग्राहकों को तेज और भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article