AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मोतीहारी में दहेज के लिए गर्भवती महिला की ह/त्या, पति समेत छह पर एफआईआर दर्ज

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मोतीहारी से दहेज उत्पीड़न की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चार महीने की गर्भवती महिला की हत्या दहेज में सोने की सिकड़ी की मांग पूरी न होने पर कर दी गई। ससुरालवालों ने पहले शव को सरेह में फेंका और बाद में सांप काटने का बहाना बनाकर उसे इलाज के नाम पर बेतिया अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने वहाँ महिला को मृत घोषित कर दिया।

पीड़िता की माँ प्रभा देवी ने गोबिंदगंज थाना में आवेदन देकर दामाद महेश राम, सास-ससुर, ननद और गोतनी सहित छह लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामला गोबिंदगंज थाना क्षेत्र के रढिया गांव का है।

प्रभा देवी ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका कुमारी की शादी चार साल पहले रढिया के महेश राम से हुई थी। शादी के बाद बाइक की मांग की गई थी, जो परिवार ने पूरी की। लेकिन हाल ही में दहेज में सोने की सिकड़ी की मांग को लेकर बेटी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

करीब पंद्रह दिन पहले इसी मांग को लेकर प्रियंका के साथ मारपीट भी की गई थी। उस समय पंचायत के जरिए समझौता कराया गया, लेकिन शुक्रवार को ससुरालवालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मामले को दबाने के लिए पहले सांप काटने की कहानी फैलाई गई, फिर दुष्कर्म और हत्या का झूठा अफवाह भी फैलाया गया।

थाना अध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका की माँ के आवेदन पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।