राबड़ी देवी के हाथों से तैयार हुआ किचन गार्डन, तेजप्रताप ने दिखाया मां का खास अंदाज

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी अब कौटिल्य नगर स्थित अपने नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं। इस बीच उनके नए आशियाने की पहली झलक सामने आई है। खास बात यह है कि नए घर में राबड़ी देवी ने शानदार किचन गार्डन तैयार किया है, जहां कई तरह की सब्जियां और फल उगाए जा रहे हैं। इसकी झलक खुद तेजप्रताप यादव ने अपने नए ब्लॉग के जरिए दिखाई है।

तेजप्रताप यादव ने अपने वीडियो में मां राबड़ी देवी के हाथों से तैयार किए गए बगीचे की सैर कराई। वीडियो की शुरुआत में वह नए आवास में प्रवेश करते दिखाई देते हैं। इस दौरान वह बताते हैं कि घर में साफ-सफाई का काम चल रहा है। इसके बाद वह सीधे बगीचे की तरफ पहुंचते हैं और वहां उगाई जा रही सब्जियों के बारे में जानकारी देते हैं।
राबड़ी देवी खुद संभालती हैं किचन गार्डन
वीडियो में तेजप्रताप अपनी मां राबड़ी देवी से पूछते हैं कि उन्होंने बगीचे में कौन-कौन सी सब्जियां लगाई हैं। इस पर राबड़ी देवी खुद बगीचे में पहुंचकर वहां की खेती दिखाती हैं।
राबड़ी देवी के किचन गार्डन में सरसों, चना, फूलगोभी, आलू, टमाटर, बैंगन और कद्दू समेत कई सब्जियां उगाई गई हैं। इसके अलावा पालक, भिंडी और दूसरी हरी सब्जियों की भी खेती की जा रही है। तेजप्रताप बताते हैं कि पौधे लगाने से लेकर सब्जियों की देखभाल तक का काम उनकी मां खुद करती हैं।

नए घर में थॉर भी बना आकर्षण
तेजप्रताप यादव ने अपने ब्लॉग में घर के पालतू कुत्ते थॉर से भी मुलाकात कराई। उन्होंने बताया कि थॉर घर और उनकी मां राबड़ी देवी की रखवाली करता है।

Share This Article