आज के राशिफल में जाने ग्रहण का दशा और दिशा इस राशिफल वाले को होगा फायदा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- वृषभ राशि में गुरु। कर्क राशि में मंगल। केतु कन्या राशि में। बुध, शुक्र, शनि और राहु मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- अवसादग्रस्त मन रहेगा। बुझा सा रहेगा। ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति फिर भी ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय रहेगा। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि- मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- आय के स्तोत्र मध्यम रहेंगे। यात्रा बहुत शुभता वाली और फलदायी नहीं रहेगी। मध्यम समाचार की प्राप्ति होगी। मध्यम समय है स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार के लिए। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भाग्य में भरोसा करके कोई काम मत करिएगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार मध्यम है। सूर्य को जल दें।

कन्या राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम। सूर्य को जल दें।

तुला राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। तांबें की वस्तु दान करें।

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा के साथ संपन्नता दिख रही है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक अवसाद की स्थिति है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी थोड़ी आगे बढ़ जाएगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम क्योंकि एनर्जी थोड़ी डाउन रहेगी। अपनों के स्वास्थ्य पर और स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- निवेश अभी वर्जित रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। कुटुंब में थोड़ी सी जुबान के कारण हलचल मच सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article