आज के राशिफल में जाने सूर्य और बुध का शुभ कार्य शुक्र और शनि इस पर भारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- सूर्य और बुध। वृषभ राशि में गुरु। मंगल कर्क राशि में। चंद्रमा और केतु कन्या राशि में। शुक्र,शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहें हैं।

मेष राशि- स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे बना रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में थोड़ा सा रहेंगे। क्रोध से बचें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका सही है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है और थोड़ा सा व्यापार में भी कोई रिस्क मत लीजिएगा। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी वर्जित रहेगा। जुबान पर काबू रखें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार की स्थिति अच्छी है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यावसायिक कोई भी रिस्क न लें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार आपका मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म में अतिवादी न बनें। भाग्य पर अभी भरोसा करना ठीक नहीं होगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम दिख रहा है। उन्हें दुर्वा घास अर्पित करें। शुभ होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article